26 अगस्त 2011 - 19:30

विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर कल संसार के अनेक देशों में लोगों ने जुलूस निकाल कर फ़िलिस्तीनी जनता से अपनी समरसता की घोषणा की

विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर कल संसार के अनेक देशों में लोगों ने जुलूस निकाल कर फ़िलिस्तीनी जनता से अपनी समरसता की घोषणा की।इस्लामी गणतंत्र ईरान के सभी छोटे-बड़े नगरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दसियों लाख की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर कर ज़ायोनी शासन की अतिग्रहणकारी नीतियों की आलोचना की और फ़िलिस्तीनी जनता को उसके अधिकार दिए जाने की मांग की। फ़िलिस्तीनी जनता ने भी अतिग्रहित क्षेत्रों में जुलूस निकालने का प्रयास किंतु ज़ायोनी शासन ने लोगों को इसकी अनुमति नहीं दी। ज़ायोनी सैनिकों ने आंसू गैस के गोले फ़ायर किए और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया। सऊदी अरब के कई नगरों में भी विश्व क़ुद्स दिवस के उपलक्ष्य में जुलूस निकाले गए और लोगों ने ज़ायोनी शासन के झंडे में आग लगाई। आज़रबाइजान में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने जुलूस निकाले और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाकू में कुछ प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी शासन के दूतावास तक जाने का प्रयास किया किंतु पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इराक़ में भी राजधानी बग़दाद और कई अन्य नगरों में विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर जुलूस निकाले गए और लोगों ने फ़िलिस्तीनी जनता से अपने समरसता की घोषणा की और इस्लामी देशों से मांग की कि वे मुसलमानों के पहले क़िबले की रक्षा करें। मिस्र में भी कई लाख लोगों ने विश्व क़ुद्स दिवस की रैली में भाग लिया और क़ाहेरा तथा तेल अविव के बीच शांति स समझौते को समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारी क़ाहेरा के प्रख्यात तहरीर स्क्वायर पर एकत्रित हुए और उन्होंने इस्राईल विरोधी नारे लगाते हुए अपने देश से ज़ायोनी शासन के राजदूत को निकाले जाने की मांग की। भारत प्रशासित कश्मीर में बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस निकाल कर फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता से अपनी समरसता की घोषणा की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फ़ायर किए। इसी प्रकार फ़्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, हालेंड और कई अन्य युरोपीय देशों में रविवार को क़ुद्स दिवस के उपलक्ष्य में जुलूस निकाले जाएंगे।समाचार समाप्त......166